फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IGNOU Center to open in Tikaram

टीकाराम में खुलेगा इग्नू का सेंटर

Fri, 04 Aug 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 04 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
IGNOU Center to open in Tikaram
डॉ. एमआर फैसल, क्षेत्रीय निदेशक, अलीगढ़ - फोटो : Amar Ujala
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केंद्र खुलने जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शहर में बेटियों के लिए यह पहला अध्ययन केंद्र होगा। इग्नू अध्ययन केंद्र एसवी कॉलेज, ज्ञान महाविद्यालय, एएमयू और आईआईएमटी में पहले से संचालित हैं। 
विज्ञापन


महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र खुलने से छात्राओं को उच्च शिक्षा आसानी से मिल सकेगी। इग्नू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम को धार देकर सिर्फ बेटियों के लिए केंद्र खोलने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


केंद्र में 43 कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। इनमें पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, नवजात शिशु और बच्चों की देखभाल, भोजन व पोषण में प्रमाणपत्र अहम रोजगारपरक कोर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बेटियों के लिए बीए, बीकॉम, एमए इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, दर्शन शास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन व ग्राम विकास में एमए आदि कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

महाविद्यालय में इग्नू का अध्ययन केंद्र खुलने से छात्राओं को विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के अवसर मिलेंगे। शीघ्र ही केंद्र खुलेगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के तहत यह पहला अध्ययन केंद्र होगा, जो सिर्फ  बेटियों के लिए होगा।

- डॉ. एमआर फैसल, क्षेत्रीय निदेशक, अलीगढ़

दिल्ली में इग्नू के अध्ययन केंद्र के लिए भेजा प्रस्ताव मंजूर हो गया है। पहले जो छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाती थीं, अब वह अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
- डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल, प्राचार्या, टीकाराम महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed