फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Idols are being supplied from Aligarh to India and abroad

Diwali: मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू ने भरी उड़ान, देश-विदेश में हो रही अलीगढ़ से मूर्तियों की सप्लाई

Fri, 18 Oct 2024 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिसके चलते इन दिनों लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की डिमांड बढ़ गई है। अलीगढ़ से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत देशभर में मूर्तियां भेजी जाती हैं। दुनियाभर की बात करें तो श्रीलंका, मलयेशिया, यूएस, सिंगापुर, कनाडा में यहां की मूर्तियों की मांग है।

विज्ञापन
Idols are being supplied from Aligarh to India and abroad
लक्ष्मी वाहन उल्लू की मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली से पहले ही इस बार मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। कारोबारियों ने भी मांग के अनुसार मूर्तियां तैयार कराकर सप्लाई शुरू कर दी है। तीन इंच से नौ इंच के उल्लू की मूर्ति की कीमत 100 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही छह देशों में अलीगढ़ की मूर्तियां भेजी जा रही हैं। इसी तरह दक्षिण भारत से उल्लू पर सवार मां लक्ष्मी की मूर्ति की मांग ज्यादा है। बताया जाता है कि जिले में करीब 200 करोड़ का मूर्ति कारोबार है, जिसमें करीब 50 करोड़ का माल निर्यात किया जाता है।

विज्ञापन


दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिसके चलते इन दिनों लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की डिमांड बढ़ गई है। अलीगढ़ से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत देशभर में मूर्तियां भेजी जाती हैं। दुनियाभर की बात करें तो श्रीलंका, मलयेशिया, यूएस, सिंगापुर, कनाडा में यहां की मूर्तियों की मांग है।
विज्ञापन

गणेश मूर्ति

दिवाली पर आस्था के अनुसार श्रद्धालु लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की मांग कर रहे हैं। अलीगढ़ से देशभर के अलावा करीब छह देशों में मूर्तियां भेजी जाती हैं।- कपिल वार्ष्णेय , मूर्ति कारोबारी, जेल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर मूर्ति का कारोबार बढ़ा है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा सजावट के आइटम भी लोग खरीद रहे हैं।- सुशील मित्तल, मूर्ति कारोबारी सेंटर प्वाइंट

लड्डू वाले हाथ की तरफ चाहिए गणेश जी की सूंड

दिवाली का त्योहार विजय के साथ सुख, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पूजा के लिए भगवान गणेश की मूर्तियों में सूंड की दिशा को लेकर अलग-अलग मान्यता हैं। मूर्ति कारोबारी कपिल वार्ष्णेय कहते हैं कि देश के कुछ क्षेत्रों से लोग आशीर्वाद वाले हाथ की ओर सूंड की मांग करते हैं तो कुछ क्षेत्रों में लड्डू वाले हाथ की ओर सूंड की मांग रहती है। इसलिए दोनों तरह की मूर्तियां तैयार कराई गई हैं।
लक्ष्मी गणेश सरस्वती मूर्ति
मूर्ति कारोबार से जुड़े हैं 3000 परिवार
अलीगढ़ में मूर्ति कारोबार लगातार बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए है कि पिछले कुछ सालों से कुशल कारीगरों द्वारा मूर्तियों की फिनिशिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इस कारण मूर्तियां ज्यादा आकर्षक हैं। इसके चलते देश और विदेश में अलीगढ़ की मूर्तियों की मांग बढ़ रही है। मूर्ति कारोबार में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। वर्तमान में करीब 3000 परिवार मूर्ति करोबार से जुड़े हैं। इनमें ढलाई, पॉलिश, शृंगार, विक्रेता शामिल हैं। इस समय शहर में 50 बड़े मूर्ति कारोबारी हैं।

इन क्षेत्रों में है मूर्ति कारोबार
जयगंज
सेंटर प्वाइंट
पला रोड
सासनीगेट
आईटीआई रोड
जेल रोड
नौरंगाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed