{"_id":"658fc8fcb814e30b240332d8","slug":"husband-killed-wife-with-sharp-weapon-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति ने धार-धार हथियार से की पत्नी की हत्या, लाश को कमरे में बंद कर ताला लगाकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति ने धार-धार हथियार से की पत्नी की हत्या, लाश को कमरे में बंद कर ताला लगाकर हुआ फरार
Sat, 30 Dec 2023 01:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:08 PM IST
सार
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 30 दिसंबर की सुबह पति नीरज ने पत्नी गीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गीता देवी की लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर नीरज फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़ा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक गीता देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपसी विवाद के बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में बरला क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर गांव में नीरज एक परचून की दुकान करता है और उसकी पत्नी गीता देवी घर में ही सिलाई का काम करती थी। दोनों की शादी को 20 साल से अधिक हो चुके थे, पर उन पर कोई संतान न थी। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटा है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 30 दिसंबर की सुबह पति नीरज ने पत्नी गीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गीता देवी की लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर नीरज फरार हो गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़ा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्जना सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी पति नीरज की तलाश शुरू कर दी है। अभी पति-पत्नी के विवाद की वजह सामने नहीं आई है।
घटना में पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फरार पति की तलाश की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनसे तहरीर प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। - सर्जना सिंह, सीओ बरला