फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hukari defeated Etah's team in Kabaddi

Aligarh News: कबड्डी में हुकारी ने एटा की टीम को हराया

Sun, 20 Jul 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hukari defeated Etah's team in Kabaddi
गांव हुकारी में शनिवार को कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो गया। पंकज कुमार ने बताया की हुकारी गांव में हर साल होने वाली यह पांचवीं कबड्डी प्रतियोगिता है। पहला मैच हुकारी व एटा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हुकारी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसमें गैर जनपद की कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते हुए क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने कहा कि नई पीढ़ी को हमें पारंपरिक खेलों से जोड़े रखना होगा। इन खेलों में भाग लेने वाले युवाओं का शारीरिक विकास होता है और सेना व पुलिस भर्ती में होने वाली शारीरिक परीक्षा को आसानी से पास कर लेते हैं। मैच रेफरी सोनू कुमार, विपिन कुमार व प्रेमपाल सिंह और कमेंटेटर प्रेमपाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि विवेक शर्मा, मनीष मोहता, रितेश माहेश्वरी, राज सक्सेना, प्रधान शाहिद खां, संजय कुमार, वीरी सिंह, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed