फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hookah bar running in restaurant caught

Aligarh: रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, दो संचानक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन

Thu, 24 Oct 2024 02:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

अलीगढ़ के किशनपुर तिराहे पर बीपीएन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर 22 अक्तूबर देर रात 11 बजे पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देख वहां खलबली मच गई।

विज्ञापन
Hookah bar running in restaurant caught
पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर 22 अक्तूबर की रात पुलिस ने छापा मारा। यहां 10-12 युवा नशीले पदार्थ का सेवन करते पाए गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


सीओ तृतीय मयंक पाठक ने बताया कि क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे पर बीपीएन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर 22 अक्तूबर देर रात 11 बजे पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देख वहां खलबली मच गई। यहां 10-12 युवक बैठकर हुक्का पीकर नशीले पदार्थों का सेवन कर नशा कर रहे थे। दो व्यक्ति चारकोल को हुक्कों की चिलम में रख रहे थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम आशू राणा व दूसरे ने राजीव कुमार निवासी मैलरोज बाईपास, नगला कलार, थाना बन्नादेवी बताया। दोनों हुक्का बार चलाने का लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


पुलिस को यहां से सात हुक्का, सात पाइप, छह चिलम, तीन चिमटे, तीन क्लाउड, सात पोड, तीन चारकोल के पैकेट व अन्य सामान मिले। जिसे सील कर दिया गया है। सीओ तृतीय ने बताया कि हुक्का बार का संचालन बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हो रहा है। इस संबंध में उपनिरीक्षक निशांत चौधरी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed