फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holly back to the administration of any

होली के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 07 Mar 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 07 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Holly back to the administration of any
कलेक्‍ट्रेट सभागार में होली महोत्सव को लेकर बैठक लेते जिलाधिकारी व एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala
होली के त्योहार पर जनपद में अमन चैन कायम रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चाइनीज रंगों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, तो हुड़दंग रोकने के लिए मोबाइल डीजे, कीचड़ एवं गोबर फेंकना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए इंटीग्रेटेड नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। यहां स्वास्थ्य, बिजली एवं नगर निगम की टीमें तैनात रहेंगी। जुलूस मात्र परंपरागत स्थानों से निकाले जाने की अनुमति दिए जाने की ताकीद दी गई है। 
विज्ञापन


डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने मेले के रूटों एवं मिश्रित आबादी से गुजरने वाले जुलूसों के रूटों का भ्रमण कर पूर्व के इतिहास को देखते हुए संवेदनशीलता बरतने तथा जुलूसों को मात्र परंपरागत रूटों से ही निकालने की अनुमति देने के निर्देश दिए। सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष चौकसी बरतने तथा पुलिस पिकेट तैनात करने को कहा।
विज्ञापन


सासनीगेट, जयगंज, गांधी पार्क, बाबरी मंडी, अचलताल,  अनाज मंडी के अतिरिक्त कौड़ियागंज, पिलखना, जलाली, छर्रा, गभाना, लोधा, जवां एवं हरदुआगंज क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। शराब पीकर तेज गति से गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी पकड़कर शाम तक थानों में खड़ी कराने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए थानों में 108 एंबुलेंस खड़ी रखने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने शांति कायम रखने को प्रत्येक थाने पर पीस कमेटी की बैठकों के आयोजन सहित होलिका दहन स्थलों एवं होली जुलूसों के रास्तों का प्रमाणपत्र नौ मार्च तक प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट में दंडात्मक कार्यवाही करने तथा होली खेलने के बाद विभिन्न नहरों पर नशे की हालत में नहाने के दौरान लोगों को डूबने से बचाने के लिए होमगार्ड एवं सिपाहियों की ड्यूटियां लगाने के निर्देश दिए।


जुलूस व मेलों के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन की समुचित व्यवस्था करने को कहा। बिजली के लटके हुए तारों तथा नाले नालियों की सफाई के निर्देश भी दिए गए। होली के दिन आबकारी की दुकानें बंद रखे जाने तथा शराब पर अंकुश के लिए छापेमारी एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को सैंपलिंग को कहा गया। बैठक में एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed