फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hijab Case .. Police questioned father of accused student

अलीगढ़ः हिजाब प्रकरण.. आरोपी छात्र के पिता से पुलिस ने की पूछताछ

Fri, 24 Jul 2020 01:03 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 24 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्रा को हिजाब पहनाने की धमकी के प्रकरण में आरोपी छात्र की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार रात आरोपी छात्र के पिता को हिरासत में लेकर घंटों तक पूछताछ की है। छात्र के पिता को अलीगढ़ आते समय मडराक रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया। बाद में उनको पूछताछ के बाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय भेज दिया गया। 
विज्ञापन



एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि आरोपी छात्र के पिता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्होंने कुलपति खुसरो के कार्यकाल में यहां से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। वह यहां पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलने आए हैं। साथ ही साथ इस मामले के कानूनी पहलुओं पर भी परामर्श लेने आए हैं।
विज्ञापन



प्रोफेसर वसीम अली ने बताया ओल्ड बॉयज होने के नाते वह विश्वविद्यालय के ओल्ड कॉइन लॉज में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस उनकी बातों से बेहद संतुष्ट नजर आई और उनके बुजुर्ग होने का लिहाज करते हुए उन्हें प्राक्टर कार्यालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि छात्र की तलाश में लगी पुलिस को रात ही उसके पिता की लोकेशन कानपुर मिली थी। बाद में टीम यहां से जाने की तैयारी करती तो पता चला कि वह अलीगढ़ आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार उनसे आरोपी छात्र के विषय में जानकारी मांगी थी। मगर उन्होंने यही जवाब दिया कि जिस दिन से घटनाक्रम हुआ है। वह उनके संपर्क में नहीं है। चूंकि वह पूर्व छात्र हैं। इसलिए एएमयू इंतजामिया के बुलाने पर और कानूनी परामर्श करने चले आए।

रास्ते से वापस बिहार लौटी टीम, डाला डेरा
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार बिहार गई टीम वापस आ रही थी। मगर अभी छात्र का सुराग न मिलने के कारण टीम को वहीं रुकने को कहा गया है। इसलिए टीम अभी वहीं वापस लौट गई है और लगातार छात्र की तलाश में प्रयास कर रही है।


पीड़ित छात्रा की मां बोली वह किसी का करियर खराब करना नहीं चाहती   
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिजाब प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले में लचीला रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। छात्रा की मां ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि वह किसी भी छात्र का करियर खराब करना नहीं चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की मां का कहना है कि वह इतना जरूर चाहती हैं कि ऐसी घटना फिर कभी न हो। साथ ही आरोपी छात्र को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए। उसको सबक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी एक मां हैं और यहां पर जितने भी छात्र पढ़ रहे हैं वह भी उनके बच्चों की ही तरह हैं। इसलिए वह इस मामले में ऐसा कुछ चाहती हैं कि आगे कुछ घटना की पुनरावृत्ति भी न हो और आरोपी छात्र को भी सख्त हिदायत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed