फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hijab case: lock found in accused's house

हिजाब प्रकरण: आरोपी के घर लटका मिला ताला, पुलिस ने बिहार में डेरा डाला

Tue, 21 Jul 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hijab case: lock found in accused's house
सोशल मीडिया पर एएमयू छात्रा को हिजाब पहनाने की धमकी देने के आरोपी एएमयू छात्र की तलाश में बिहार पहुंची पुलिस अभी खाली हाथ है। रविवार रात घर का पता लगाने के बाद पुलिस ने वहां दबिश दी तो घर पर ताला लगा मिला और छात्र व उसका पूरा परिवार गायब मिला। अभी पुलिस टीम वहां से लौटी नहीं है। बिहार पुलिस की मदद से वहीं उसकी खोज जारी है।
विज्ञापन

मूलरूप से नरौरा निवासी एएमयू की इंजीनियरिंग छात्रा को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर हिजाब पहनाने की धमकी सहित अभद्र टिप्पणी मामला कई दिन से सुर्खियों में है। इस मामले में छात्रा की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर रखा है और महिला आयोग ने भी प्रकरण में संज्ञान लिया है। इसी मामले में आरोपी की लोकेशन आईपी एड्रेस व सर्विलांस की मदद से उसके पैतृक घर बिहार के औरंगाबाद में मिली। इस सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। रविवार को पुलिस ने उसके घर का पता लगाने के बाद घर पर दबिश दी। मगर, वहां ताला लगा मिला। न आरोपी था और न उसके परिवार के सदस्य मिले। पड़ोसियों से जानकारी मिली कि वह दो-तीन दिन से गायब है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि टीम अभी वहां रुकी हुई है। अभी सफलता नहीं मिली है। मगर, टीम बिहार पुलिस की मदद से उसके रिश्तेदारों या अन्य ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। प्रयास है कि उसे पकड़कर लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed