{"_id":"62486dae7ffec97f8a4619c6","slug":"heat-like-may-june-in-april-heat-harassed-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, लू ने लोगों को सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, लू ने लोगों को सताया
Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
सेंटर प्वाइट पर तेज धूप में छाता लगाकर जाती युवतियां।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से निकली चुभती धूप ने लोगों को खूब सताया। गर्मी में कोई प्यास से परेशान दिखा तो किसी को लू के थपेड़ों ने परेशान किया। धूल भरी आंधी ने आग में घी डालने का काम किया। दोपहर 12 बजे चिलचिलाती धूप ने लोगों को तंग किया। धूप व धूल से बचने के लिए लोगों ने मास्क, अंगोछा आदि का सहारा लिया।
इस बार अप्रैल में लू के थपेड़े शुरू हो गए हैं। अमूमन मई-जून में चलने वाली लू इस बार अप्रैल में ही शुरू हो गई है। एएमयू भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रो. सलेहा जमाल बताती हैं कि ज्यादा गर्मी होना ग्लोबल वार्मिंग का कारण है। हर साल गर्मी बढ़ रही है, क्योंकि प्रदूषण अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचता जा रहा है। दो साल कोरोना काल में गर्मी कम रही थी। इसका कारण था कम प्रदूषण।
लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्रियां बंद थीं। सड़क पर वाहन भी न के बराबर दौड़ रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोबारा प्रदूषण हावी होने लगा है। शहरीकरण भी एक वजह है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी लोग गर्मी से परेशान दिखे। डॉक्टरों की सलाह है कि गर्मी में पानी की कमी से बचें। घर से बोतल में नमक चीनी का घोल बनाकर निकले। तरल पदार्थों का उपयोग करें।