{"_id":"67d90fed34a9a8e6ab0dacb8","slug":"hawkers-of-the-vendors-zone-can-accept-digital-payment-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम: वेंडिंग जोन किए जा रहे स्मार्ट, वेंडर्स जोन के ठेल-ढकेल वाले लें डिजिटल पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम: वेंडिंग जोन किए जा रहे स्मार्ट, वेंडर्स जोन के ठेल-ढकेल वाले लें डिजिटल पेमेंट
Tue, 18 Mar 2025 11:47 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:47 AM IST
सार
वेंडिंग जोन प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि सभी वेंडर्स को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से पहले पूरे शहर के वेंडिंग जोन में यह व्यवस्था सुचारु कराई जानी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के वेंडिंग जोन स्मार्ट किए जा रहे हैं। वेंडिंग जोन में खड़े होने वाले 582 ठेल-ढकेल स्वामियों को डिजिटल पेमेंट लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वेंडिंग जोन प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि सभी वेंडर्स को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से पहले पूरे शहर के वेंडिंग जोन में यह व्यवस्था सुचारु कराई जानी है।
विज्ञापन
नौ करोड़ रुपये की लागत से शहर में 30 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। 28 में वेंडर्स को जगह आवंटित हो चुकी है। 28 जोन में कुल 1080 स्थान हैं। तकरीबन 582 वेंडर्स को जगह आवंटित की गई है। मगर अभी भी कई वेंडर्स अपनी पुरानी जगह यानी सड़क के किनारे पर ही अपना कारोबार कर रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी इनमें कोई सुधार नहीं हुआ है। नगर निगम ने अब ऐसे आवंटन निरस्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन