फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The car of friends going from Hathras to Nainital rammed into the trolley from behind, one died

हाथरस : हाथरस से नैनीताल जा रहे दोस्तों की कार पीछे से ट्रॉली में घुसी, एक की मौत

Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The car of friends going from Hathras to Nainital rammed into the trolley from behind, one died
गगन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा/सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

हाथरस से नैनीताल घूमने जा रहे चार दोस्तों की कार नैनीताल हाईवे पर जादौपुर के पास पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हाथरस के सिकंदरामऊ में रहने वाले गगन प्रताप सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके साथी धीरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र और सतेंद्र उर्फ गुड्डू घायल हो गए। घायलों को सिकंदरामऊ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां धीरेंद्र हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजन के मुताबिक चारों शुक्रवार को सिकंदरामऊ से कार से नैनीताल घूमने जाने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा इलाके में जादौपुर के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसकी टक्कर से ट्रैक्टर का पिछला पहिया निकल गया।
विज्ञापन

हादसे में कार चला रहे 25 वर्षीय गगन प्रताप सिंह की मौत हो गई, जबकि धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी सराय महामई सलीवतनगर, जितेंद्र निवासी पंथ चौराहा और सतेंद्र उर्फ गुड्डू निवासी मुगलगढ़ी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और सूचना परिजन को दी। सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को ले जाकर सिकंदरामऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां धीरेंद्र की हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगन की पंत चौराहे पर ऑटोमोबाइल्स की दुकान थी। इनकी मौत की खबर से नगर में चारों तरफ शोक व्याप्त हो गया। शोक में सभी ऑटोमोबाइल्स की दुकानें बंद रहीं। इनकी मौत पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, ग्राम संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, भाजपा नेता जयपाल सिंह चौहान, कुलवीर सिंह यादव, विष्णु वार्ष्णेय धीरज वार्ष्णेय, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, राकेश बालाजी, परमात्मा शरण त्रिवेदी, सतेंद्र राघव, विशाल दरगढ़, विशाल वार्ष्णेय, संजीव महाजन, प्रवीण वार्ष्णेय, पंकज गुप्त बबलू यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed