फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case SIT probe completed, media allowed to enter victim village

Hathras Case: बिटिया की मौत मामले में एसआईटी जांच पूरी, प्रशासन ने कहा- पीड़ित परिवार को हिरासत में नहीं लिया

Sat, 03 Oct 2020 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Oct 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case SIT probe completed, media allowed to enter victim village
गांव में जांच करती एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हाथरस जिले के चंदपा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बिटिया की मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। हाथरस प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने गांव में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध भी हटा दिया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मीडिया, राजनेता व बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक थी। उस समय प्रशासन ने कहा था कि एसआईटी जांच हो रही है, इस वजह से गांव में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि केवल मीडिया के प्रवेश की अनुमति दी गई है क्योंकि एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने उन आरोपों का भी खंडन किया कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हिरासत में लिया था और उनके फोन जब्त कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूरे मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसे 14 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। हाथरस प्रशासन ने गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी थी। 

आपको बता दें कि बिटिया की मौत मामले में तीसरे दिन भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गहनता से जांच की थी। एसआईटी ने गांव में जाकर कई घंटे पीड़ित परिवार से फिर बातचीत की और अधिकारियों से भी जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने के बाद एसआईटी ने अलग बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान पूरा गांव सील कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र की एक बिटिया की मौत पर इस समय पूरा देश सुलग रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने एसआईटी का गठन किया है। पिछले तीन दिन से एसआईटी यहीं डेरा जमाए हुए है। इसमें गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्रप्रकाश , सेनानायक पीएसी आगरा पूनम शामिल हैं। टीम इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

शुक्रवार को भी टीम ने कई घंटे तक पीड़ित परिवार से पूछताछ की। टीम चंदपा थाने भी गई और इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज देखे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की स्थिति का भी अध्ययन किया। कई अहम पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल की। टीम बेहद गोपनीय तरीके से अपना काम कर रही है। ऐसे में किसी को भी गांव में जाने की इजाजत नहीं दी गई। 

शुक्रवार को किसी भी राजनेता, मीडिया कर्मी व अन्य बाहरी लोगों को गांव के अंदर नहीं जाने दिया गया था। गांव के तीन किलोमीटर की परिधि पर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। वहां रस्से भी बंधवा दिए गए और पीएसी तैनात कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed