फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hasayan youth dies in Saharanpur

Hathras News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, सहारनपुर में हसायन के युवक की मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
सार

कार्य समाप्ति के बाद प्रतीक अपनी वैगनआर कार से दो दोस्तो के साथ सहारनपुर से मेरठ मार्ग पर होते हुए आ रहा था। तभी मेरठ जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रतीक की मौत हो गई, जबकि प्रतीक का दोस्त उमेश व एक अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Hasayan youth dies in Saharanpur
मृतक प्रतीक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौती निवासी युवक की सहारनपुर में दुर्घटना में मौत हो गई। कार में सवार युवक के दो दोस्त भी बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन रात्रि को घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को लेकर 2 दिसंबर की सुबह गांव लौट आए। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


गांव पिछौती निवासी 21 वर्षीय प्रतीक कुमार पुत्र मीनेंद्र कुमार सहारनपुर किसी कार्य से गया था। कार्य समाप्ति के बाद प्रतीक अपनी वैगनआर कार से दो दोस्तो के साथ सहारनपुर से मेरठ मार्ग पर होते हुए आ रहा था। तभी मेरठ जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रतीक की मौत हो गई, जबकि प्रतीक का दोस्त उमेश व एक अन्य घायल हो गए। परिजन सहारनपुर के लिए रात्रि में ही पहुंच गए। शोक में नगला रति के बाजार शोक के चलते पूरे दिन बंद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed