{"_id":"5ffcb3098ebc3e2e5400ca08","slug":"hardware-traders-an-angry-on-boom-metals-city-office-news-ali253502071","type":"story","status":"publish","title_hn":"धातुओं के मूल्य में में उछाल से ताला-हार्डवेयर कारोबारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धातुओं के मूल्य में में उछाल से ताला-हार्डवेयर कारोबारियों में आक्रोश
विज्ञापन
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला, हार्डवेयर एवं आर्टवेयर के लिए जरूरी धातुओं के मूल्य में उछाल से उद्यमी एवं कारोबारियों में आक्रोश है। कारोबारी अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में जाने एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं।
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक अनिल सेंचुरी एवं हरिकिशन अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि लोहा, स्टील, जस्ता, पीतल एवं तांबा जैसी धातुओं की कीमतें अनियंत्रित हो गई हैं। इससे अलीगढ़ का विश्व विख्यात ताला, हार्डवेयर एवं आर्टवेयर कारोबार पर ताला लगने की नौबत है। देश ही नहीं विदेशों में इसका निर्यात होता है।
इस उद्योग से हजारों लोग जुड़े हैं। पुराने आर्डर की सप्लाई करने की स्थिति में उद्यमी नहीं है। उनका साख भी खराब हो रहा है। मनीष अग्रवाल वूल एवं अन्नू बीड़ी ने कहा कि धातुओं की महंगाई का यही हाल रहा तो यहां की छोटी इकाईयां बंद हो जाएगी। हजारों मजदूर बेकार हो जाएंगे। मनीष अग्रवाल वूल ने बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में हमलोग जाएंगे और कीमतों में वृद्धि का मामला उठाएंगे। संजीव रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव स्क्रैप, उमेश सरकोड़ा, प्रवीन बंसल आदि उपस्थित थे।