{"_id":"591a15fb4f1c1be929f22df7","slug":"happiness-at-the-hotel-bar-on-boy-girl-s-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के-लड़कियों की बर्थ डे पार्टी पर होटल के बार में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़के-लड़कियों की बर्थ डे पार्टी पर होटल के बार में हंगामा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होटल के बार में कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां शराब पीकर झूम रहे हैं। मैरिस रोड स्थित एक होटल में सोमवार शाम को इसी सूचना पर हंगामा हो गया। यहां अचानक पहुंची पुलिस और आबकारी टीम के अधिकारियों को देखकर होटल स्टाफ और खाना खा रहे लोग परेशान हो गए। टेंशन बढ़ा तो होटल के मालिक भी मौके पर पहुंचे। यहां एक संगठन के लोग भी पहुंच गए थे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि होटल के बार में कुछ अवयस्क लड़कियों को ड्रिंक सर्व की जा रही है, लेकिन हकीकत में यहां लड़के लड़कियां बर्थ डे पार्टी करने गए थे, जिसमें कुछ ड्रिंक पीने के बाद खाना खा रहे थे।
बार के मैनेजर ने बताया कि कुछ युवा पार्टी करने आए थे। इसको लेकर किसी ने बेवजह अफवाह उड़ा दी। जिस पर पुलिस और आबकारी की टीम ने मौके पर जांच की। ये होटल और बार को बदनाम करने के लिए किया गया था। इधर, जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि किसी ने फोन से सूचना दी थी कि मैरिस रोड स्थित एक होटल के बार में कुछ नाबालिग लड़कियां ड्रिंक सर्व कर रहीं हैं। उन लड़कियों से छेड़छाड़ भी हो रही है। मौके पर आबकारी निरीक्षक को भेजा गया तो मामला कुछ और निकाला। निरीक्षक ने बताया कि वहा कुछ वयस्क युवा खाना खाने गए थे। जिनकी गलत सूचना दी गई। जांच पड़ताल के बाद कोई कार्रवाई नहीं बनती थी। निरीक्षक वापस आ गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी क्वार्सी सरताज ने बताया कि अली दो वयस्क लड़के पकड़े गए। वह पार्टी कर रहे थे। उन्हें पूछताछ व परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।