फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Hand cut, come and get certificate'

‘हाथ कटवा कर आओ तब बनेगा सर्टिफिकेट’

Fri, 12 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 12 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ आफिस पर गुरुवार को उंगलियां कटने पर प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांग से वहां कर्मचारी ने कह दिया कि उंगली नहीं, पहले हाथ कटवा कर आओ तभी प्रमाण पत्र बनेगा। भड़के दिव्यांगों ने सीएमओ आफिस पर जमकर हंगामा काटा। परिसर में पर्चा बना रहा कर्मचारी आरोप लगने के बाद भाग गया। इस मामले को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान ने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन


गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाने का काम किया जाता है। पेड़ के नीचे एक कर्मचारी मेज डालकर पर्चा बनाने का काम कर रहा था। आवेदकों में जट्टारी, टप्पल से लेकर शहरी इलाकों के लोग भी शामिल थे। जट्टारी के गांव बजौता के निवासी पूरनचंद अपने बेटे पंकज का प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। चारा मशीन में हाथ आने के बाद उसके दाहिने हाथ की चारों उंगलियां कट गईं। जब पूरनचंद आवेदन के लिए पहुंचे तो कर्मचारी ने कह दिया कि पहले जड़ से हाथ कटवा कर आओ।
विज्ञापन


पूरन चंद आहत हो गए। इसी प्रकार की उपेक्षा कुछ देर पहले झेल चुके पक्की सराय निवासी राजकुमार, सोमना के चांदनेर निवासी रोहिताश, सारसौल निवासी नवाब सिंह, मडराक के समीन खान आदि भड़क गए और सीएमओ कार्यालय पर हंगामा कर दिया। कर्मचारी अंदर भाग गया। इसके बाद पर्ची बनाने का काम नहीं हुआ। पूरे मामले की जानकारी वीडियो क्लीपिंग के साथ जब अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान को दी गई। उनका कहना था कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।हंगामे के दौरान पक्की सराय निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि भगवा गमछा गले में डाला है, तो पर्चा बनाया। वर्ना कई हफ्ते गुजर गए लेकिन पर्चा तक नहीं बन पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed