फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Had to ask for employment from the Chief Minister, the home guard's family was left waiting

अलीगढ़ः मुख्यमंत्री से मांगना था रोजगार, राह तकता रह गया होमगार्ड का परिवार

Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क,राजा तिवारी, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क,राजा तिवारी, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Had to ask for employment from the Chief Minister, the home guard's family was left waiting
सीएम योगी के इंतजार में बैठा होमगार्ड निहाल सिंह का परिवार। - फोटो : neeraj
जवाहर नगर निवासी होमगार्ड निहाल सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री से बच्चों के लिए रोजगार और खुद की स्थायी नौकरी मांगनी थी, लेकिन अंतिम समय पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया। ऐसे में होमगार्ड समेत अन्य परिवार उनकी राह ही तकते रह गए।
विज्ञापन



बता दें कि रघुनाथ पैलेस में प्रबुद्धजनों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का जनसंपर्क दौरा आयोजन स्थल के पास जवाहर नगर में रखा गया। यहां सुबह से ही पुलिस चयनित 11 लोगों के घरों पर पहुंच गई। नगर निगम ने सुबह से सफाई अभियान चलाया। गली को सैनिटाइज करके गंदगी-कूड़ा हटाया। यहां 11 परिवारों के लोगों से मुख्यमंत्री अपनी सरकार के कार्यों पर चर्चा करते और वोट मांगते।
विज्ञापन




सुबह से शुरू हुई तैयारियां दोपहर तक चलती रहीं, लेकिन संबोधन के दौरान उनका कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया। इस कारण यहां होमगार्ड निहाल सिंह का परिवार काफी मायूस हुआ। होमगार्ड निहाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बच्चों के लिए रोजगार और खुद की स्थायी नौकरी की गुहार लगानी थी, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में सिर्फ मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निहाल सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव कुमार (27 वर्ष), छोटा बेटा दिलीप कुमार (25 वर्ष) व बेटी कोमल बीएड पास हैं। तीनों बच्चों को बड़ी मुश्किल के होमगार्ड की नौकरी कर पढ़ा लिखा दिया, लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगी है। निहाल सिंह 802 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर होमगार्ड की नौकरी करते हैं। आठ घंटे ड्यूटी देने के बाद अलग से सिलाई का काम भी करते हैं।



तब जाकर परिवार का पेट पाल पाते हैं। निहाल की पत्नी लज्जा देवी ने कहा कि एक कमाने वाला है। बाकी चार लोग घर बैठकर खाने वाले हैं। अगर बच्चों की नौकरी लग जाए तो इनका विवाह करा दें, लेकिन वह सुख अभी बहुत दूर है। पहली बार मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसीलिए फूले नहीं समा रहे थे। उनके स्वागत के लिए मिठाई और फूलमाला भी तैयार कर रखी थीं, लेकिन उनके न आने की खबर मिली तो परिवार में मायूसी छा गई है। निहाल ने कहा कि उनकी नौकरी मानदेय पर है। स्थायी हो जाए तो कुछ भविष्य दिखे। यहां अन्य दस परिवार के लोग भी मुख्यमंत्री से न मिलने के चलते मायूस हो गए।

इन परिवारों से करनी थी मुलाकात
-जवाहर नगर में पेट्रोल पंप मालिक व रिटायर्ड बिजली कर्मचारी जीडी उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी चरण शर्मा, व्यापारी रोहतास सिंह, रोडवेज कर्मचारी रामकुमार शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी चंद्रपाल सिंह, नियमपाल सिंह, होमगार्ड निहाल सिंह, ज्वैलर्स शिवदत्त शर्मा, एडवोकेट जवाहर लाल शर्मा, उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज के मैनेजर एके जैन, रिटायर्ड बीडीओ लाल सिंह सूर्यवंशी आदि से मुख्यमंत्री को मुलाकात करनी थी।

यह बोले लोग
-मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली तो ऐसा लग रहा था कि मानो हमारे भगवान पहली बार दर्शन देने आ रहे हैं। उनके न आने से कुछ मायूस हुए हैं, लेकिन उत्साहित भी हैं कि उनका कार्यक्रम हमारी गली में तय तो हुआ। भले ही बाद में रद्द हो गया हो। 
- सुरेंद्र पचौरी, पार्षद वार्ड 18


- मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना लगी तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उनको करीब से देखने के लिए सभी लोग बेताब थे। एकदम से कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली तो मायूसी भी छा गई। क्योंकि अपने चहेते और प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण कराने वाले मुख्यमंत्री को करीब से नहीं देख पाए। 
-देवी चरण शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य


- मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सुबह से ही बेताब था। प्रोटोकॉल के तहत सुबह 11 बजे से ही सभी लोग तैयार भी थे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कई सारी तैयारी कर रखी थीं। फूलमाला के साथ फूलों की वर्षा करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने से तैयारियां धरी की धरी रह गईं। 

-अंकित शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खैर देहात


- मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने से दिल में टीस रह गई है। मैं दैनिक वेतनभोगी हूं। होमगार्ड की नौकरी करता हूं और अलग से दर्जी का काम करता हूं। तब जाकर परिवार पाल पाता हूं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में होमगार्ड का मानदेय बढ़ाया है। अगर मुख्यमंत्री से मिलते तो पढ़े लिखे बेरोजगार बच्चों के लिए नौकरी मांगता। यह सपना अधूरा ही रह गया। 
- निहाल सिंह, होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed