फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gurmeet Chaudhari in Aligarh

गुरमीत-देबीना के थिरके कदम, दर्शक झूमे

Tue, 04 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Chaudhari in Aligarh
कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देती देबीना बेनर्जी - फोटो : CITY OFFICE
पर्दे के राम गुरमीत चौधरी और सीता देबीना बनर्जी ने सोमवार को नुमाइश में चार चांद लगा दिए। कोहिनूर मंच पर उन्होंने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों के थिरकते कदमों को देख दर्शक भी झूम उठे। बॉलीवुड गानों पर दोनों ने मंच पर अपने थिरकते कदमों से मानों आग लगा दी। दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सह नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मंच पर उतरे गुरमीत चौधरी ने सबसे पहले मंच पर आकर मेरे वाला प्यार... फिर बम डिगी बम बम... औैर बाला बाला शैतान का साला... गाने पर डांस किया। दर्शक उनके डांस को देख रोमांचित हो उठे। इसके बाद देबीना बनर्जी ने मंच पर एंट्री ली और ...हाय रे मेरा घंघरा... चढ़ा जो मुझ पर सुरूर है... चोली के पीछे क्या है... गाने पर डांस कर स्टेज पर मानो आग लगा दी। दर्शकों की तालियों और सीटियों की आवाज से माहौल जोशीला हो गया। दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर नाचने लगे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे भीड़ को संभाला। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा नुमाइश मैदान गूंज उठा। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक अंत तक डटे रहे।
विज्ञापन

डुप्लीकट जूनियर गुत्थी ने गुदगुदाया
गुरमीत चौधरी और देबीन बनर्जी के लाइव शो से पहले हास्य कलाकार कपिल शर्मा के शो में जूनियर गुत्थी का किरदार निभाने सुनील ग्रोवर के डुप्लीकेट को देखकर दर्शक चौंक गए। पहले तो वह काफी देर तक कुछ समझ नहीं पाए। काफी देर बाद उनको डुप्लीकेट जूनियर गुत्थी के बारे में जानकारी हुई। जूनियर गुत्थी ने दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब गुदगुदाया। एक से बढ़कर एक चुटकुला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक हमारे भगवान
2008 में एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले रामायण सीरियल में भगवान श्रीराम और माता सीता का किरदार कर मशहूर हुए क्रमश: अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी ने बताया कि बताया कि उस सीरियल के बाद दर्शक उनको भगवान राम और सीता की तरह ही मानने लगे। जहां भी जाते हैं लोग उसी धार्मिक भावना से उनका सम्मान करते हैं। मगर, हमारे लिए असल भगवान हमारे दर्शक हैं, जिनसे हमें रोजी-रोटी मिलती है, प्यार मिलता है, काम करने का उत्साह जागता है। गुरमीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के गुड़ और ताले के बारे में काफी सुना था। यहां आते ही सबसे पहले गुड़ का स्वाद लिया और ताले खरीदे। नुमाइश के मंच पर प्रदर्शन के बाद जिस तरह दर्शकों का प्यार मिला। उसके लिए सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया।

कोहिनूर मंच  पर अपनी प्रस्तुति देते गुरमीत चौधरी।

कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते गुरमीत चौधरी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed