फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grasshopper will run using this idea

किसान विभाग के लिए सिरदर्द बनी टिड्डी, जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Mon, 10 Feb 2020 10:56 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Grasshopper will run using this idea
टिड्डी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अलीगढ़ में कृषि विभाग के लिए सिरदर्द बनी टिड्डी के प्रकोप से अधिकारी किसानों को बचाने के लिए हर दिन नई गाइडलाइन जारी कर अनेकों उपाए सुझा रहे हैं। टिड्डी के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि वह तेज आवाज से डरकर भागती है। जैसे ही अगर कही तेज आवाज में डीजे पर गाने बज रहे होते हैं तो वहां से तत्काल उड़ जाती है।

विज्ञापन

 
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक पाकिस्तान से उड़ते हुए पंजाब और राजस्थान के जरिए भारत में प्रवेश करने वाली टिड्डी की अलीगढ़ में टप्पल के रास्ते आने की संभावना है। मंगलवार से पूरे टप्पल ब्लाक की हरेक न्याय पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टिड्डी तेज आवाज से काफी डरती है। अगर, टिड्डी आती दिखे तो तेज आवाज में गाने बजाने के साथ ही ढोल-नगाड़े बजाकर भी उसको भगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने चेताया कि टिड्डी दिन में खाती है और रात में अंडे देती है। इन अंड्डों से 15 से 20 दिन में बच्चे निकलने शुरू हो जाते हैं। टिड्डी यह प्रक्रिया करने में सफल रही तो किसानों के लिए आफत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को सुझाव  है कि वह अगले ही दिन खेत की जुताई कर उसमें पानी भर दें, जिससे की अंड्डों से बच्चे न निकल सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed