फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Governor's daughter bought Statue

पीतल की मूर्ति खरीदकर ले गईं राज्यपाल की पुत्री

Wed, 13 Jan 2021 09:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Governor's daughter bought Statue
जनकपुरी स्थित स्मार्ट इंडिया शोरूम में मूर्तियों के बारे जानकारी अनार पटेल - फोटो : CITY OFFICE
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुत्री अनार पटेल शहर के मशहूर आर्टवेयर कारोबारी प्रदीप अग्रवाल के शोरूम से पीतल की कुछ मूर्तियां खरीद कर ले गईं। साथ ही कुछ मूर्तियां पसंद भी कर गई हैं। शोरूम एवं वर्कशॉप का दौरा कर पीतल की मूर्ति निर्माण से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुत्री अनार पटेल हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। राज्यपाल के साथ अलीगढ़ पहुंचीं अनार पटेल बुधवार को जनकपुरी स्थित प्रदीप अग्रवाल के स्मार्ट इंडिया शोरूम एवं वर्कशॉप का दौरा किया। करीब 40 मिनट तक शोरूम में रहकर मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया को समझा। ढलाई, रेताई, वेल्डिंग, पॉलिशिंग और फिनिशिंग की जानकारी ली। स्मार्ट इंडिया के मोहित अग्रवाल राज्यपाल की पुत्री की मूर्ति निर्माण से संबंधित जानकारी देखकर हैरान हैं। मोहित अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल की पुत्री दो अन्य महिलाओं के साथ आई थीं। कुछ मूर्तियां खरीद कर भी ले गईं। उन्होंने कहा कि वे कुछ मूर्तियां पसंद कर गईं है। कह कर गई है कि जल्द संपर्क करूंगी। राज्यपाल की पुत्री का स्मार्ट इंडिया के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रूपाल अग्रवाल ने शोरूम पर स्वागत किया। मेहमानों को मूर्तियां भेंट कीं।
विज्ञापन

दिल जीतकर गईं अनार... पिल्लों को किया दुलार
राज्यपाल की पुत्री अनार पटेल स्मार्ट इंडिया परिवार एवं आसपास के लोगों का दिल जीत कर गईं। उनकी उदारता से लोग बेहद प्रभावित हुए।
स्मार्ट इंडिया शो रूम के पास एक कुतिया पांच पिल्लों के साथ रहती है। कुछ रोज पहले मोहित अग्रवाल ने पिल्लों को बारिश एवं सर्दी से बचाने के लिए शोरूम के पास ही ईंट का घर बना दिया था। अनार पटेल के आगमन के दौरान पिल्ले बाहर खेल रहे थे। गाड़ी से उतरकर अनार पटेल पिल्लों के पास पहुंच गईं। पिल्लों को दुलार किया और बिस्किट खिलाया। देखभाल के लिए मोहित अग्रवाल की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed