फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gonda road bike theft at Lutikkbmola

गोंडा रोड पर बाइक लूटी..भमोला में घर से चोरी

Wed, 23 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
 महानगर में बदमाशों की धमा-चौकड़ी थम नहीं रही। सोमवार रात बदमाशों ने लोधा इलाके में गोंडा रोड पर बाइक सवार को लूट लिया, जबकि सिविल लाइंस के भमोला में एक मीट व्यापारी के घर के ताले चटका लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां भमोला गली नंबर पांच निवासी मीट व्यापारी अयूब कुरैशी के रिश्तेदार के यहां ऊपर कोट शम्स प्लाजा में सोमवार को निकाह था। अयूब परिवार के साथ शादी में गए थे। रात को घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

रात में किसी समय चोरों ने घर के ताले व कुंडे काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में से नगदी, जेवरात, कपड़ों सहित कई लाख का माल ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने चोरी की खबर अयूब को दी तो वह दौड़े चले आए। इस संबंध में सौ नंबर पर सूचना देने के एक घंटे तक भी पुलिस नहीं आई तो सीधे इंस्पेक्टर को सूचना दी गई। तब जाकर पुलिस पहुंची। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सराय मान सिंह निवासी रूपेंद्र की बहन लोधा के गांव नूरपुर में ब्याही है। रूपेंद्र बहन को छोड़कर देर रात नूरपुर से लौट रहा था। तभी लोधा इलाके में ही गोंडा रोड पर बदमाशों ने रोक कर मारपीट करते हुए बाइक, छह हजार रुपये नगद व मोबाइल आदि लूट  लिया। इस संबंध में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed