फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spectators were moved to emotion witnessing the enactment of Ram's departure for the forest

Aligarh News: राम वन गमन की लीला देख भावुक हुए दर्शक

Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Spectators were moved to emotion witnessing the enactment of Ram's departure for the forest
रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : samvad
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को श्रीराम विवाह से लेकर वनवास तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम वन गमन की लीला देख दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम की बरात जनकपुरी पहुंची। राजा जनक ने राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र और बरातियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। विवाह की रस्मों के सजीव चित्रण के बीच श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के दृश्य ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया। राज्याभिषेक की तैयारियों से अयोध्या में उत्सव का माहौल था, लेकिन मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी ने कोपभवन में जाने का निर्णय लिया। राजा दशरथ उन्हें मनाने पहुंचे तो कैकेयी ने अपने दो वरदान मांगे। पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता की आज्ञा पाकर प्रभु राम वन में जाने को तैयार हो जाते हैं। जानकीजी यह सुनकर उनके साथ जाने की जिद करती हैं। लक्ष्मण भी भाई राम के साथ वन जाने को तैयार हो जाते हैं। मौके पर कमेटी अध्यक्ष विमल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मानव महाजन, अन्नू बीड़ी, विक्रांत गर्ग, आकाश अग्रवाल, भव्य अग्रवाल और पीयूष अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, नीरज अग्रवाल, पल्लवी नवमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed