फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girls gone to school missing, family feared kidnapping

स्कूल गई छात्राएं लापता, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

Wed, 11 Nov 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girls gone to school missing, family feared kidnapping
छात्रा सिमरन - फोटो : CITY OFFICE
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में सोमवार को घर से स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं अचानक लापता हो गईं। इस संबंध में परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परिवार ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी नौरंगाबाद के डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार को वह अपनी 12 वर्षीय सहेली के साथ स्कूल गई थी। स्कूल के बाद दोनों अपने घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी। परिवार वालों ने छात्राओं के संबंध में परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परेशान परिवार वाले स्कूल पहुंचे लेकिन वहां पता चला कि दोनों छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्र से अचानक दो छात्राओं के लापता होने की घटना से पुलिस भी अलर्ट हो गई। गांधी पार्क क्षेत्र में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्राइवेट बस स्टैंड आदि सभी सार्वजनिक स्थानों पर, मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

छात्रा सेजल उर्फ रानी गायब।

छात्रा सेजल उर्फ रानी गायब।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed