फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend's sister caught in provocative rhetoric, two arrested

प्रेमिका की बहन भड़काऊ बयानबाजी में फंसी, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's sister caught in provocative rhetoric, two arrested
महानगर के सासनी गेट इलाके के युवक संग प्रेम विवाह रचाने वाली गैर समुदाय की युवती की बहन भड़काऊ बयान देकर फंस गई है। रविवार को उसने पुरानी चुंगी के पास कुछ मीडियाकर्मियों को यह बयान दिया था कि पूर्व मेयर ने उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराया है, जबकि युवती ने कोर्ट में यह बयान दिया था कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद ही पुलिस ने युवती को युवक के साथ भेजा था। अब बहन के बयान के बाद पुलिस ने बहन व उसके कुछ साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजदों में शिराज व फैजान की गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार आसिया उर्फ नाजिया के अलावा उसके बयान को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी कथित मीडियाकर्मी फैजान, मो.नाजिम व सिराज पर एसआई नितिन राठी की ओर से धारा 153 ए, 505, 188 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें आरोप है कि उसने पुरानी चुंगी पर एक छोटे से कमरे में भीड़ एकत्रित कर यह बयान दिया, जबकि अदालत के आदेश पर युवती को उस युवक के साथ भेजा है, जिसके साथ उसने मर्जी से शादी की थी। उसका यह बयान बेवजह शहर के माहौल पर विपरीत असर डाल सकता है।
विज्ञापन

बहन से न मिलने देने का आरोप
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली आसिया सैफी ने बहन से न मिलने देने का आरोप पुलिस पर लगाया है। बहनाई ने साली की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई है। आसिया ने बताया कि 7 अगस्त को बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट हो चुकी है। उसने कहा कि बहन की तलाश के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अब मीडिया के पास वह जाएगी तब 10 मिनट के बाद भाजपा नेत्री की गाड़ी से उसकी बहन उतरती है, लेकिन उससे उसे मिलने नहीं दिया गया। साथ में पुलिस भी थी। उधर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के युवा प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम ने इस घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed