फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ghazipur youth murder investigation transfer to Atarauli

गाजीपुर के युवक की हत्या की जांच अतरौली ट्रांसफर

Fri, 06 Nov 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur youth murder investigation transfer to Atarauli
बरला के गांव गाजीपुर के युवक नीरज की हत्या के खुलासे पर परिवार द्वारा असंतोष जाहिर किए जाने के चलते इस मुकदमे की जांच अब अतरौली ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें कि परिवार की दलील है कि यह हत्या सिर्फ वह दो लोग नहीं कर सकते जो पकड़े गए हैं। उनके साथ और भी लोग शामिल होंगे। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर से लापता युवक की लाश 1 नवंबर की सुबह जंगल में मिली थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने उसके दोस्त सहित दो लोग गिरफ्तार किए और उनके द्वारा पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का खुलासा किया। मगर परिवार इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। परिवार का मानना है कि कोई और भी इस हत्या में शामिल रहा है, जिसे पुलिस बचा रही है। यह बात एसएसपी तक बुधवार को ही पहुंचाई गई। इसके चलते एसएसपी मुनिराज जी ने मुकदमे की अग्रिम विवेचना अतरौली ट्रांसफर कर दी है। एसएसपी ने बताया कि वादी पक्ष को जांच से संतुष्टि मिलने पर ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर खैर लाइन हाजिर, आईपीएस को चार्ज
एसएसपी मुनिराज जी ने इंस्पेक्टर खैर आरके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर प्रशिक्षु आईपीएस अजेंद्र कुमार को खैर कोतवाली का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार विभागीय कार्यों में मिल रही शिकायतों को लेकर यह तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed