फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ghaziabad, and Munir said, forgot where I lived

गाजियाबाद जाकर मुनीर बोला, मैं भूल गया कहां रहता था

Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी) के अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को शुक्रवार को थाना बन्ना देवी पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड पर लिया। इस दौरान मुनीर से रेलवे रोड पर हुई 35 लाख रुपये की लूट के मामले में पूछताछ की गई। लूट की रकम बरामद करने के लिए पुलिस ने गाजियाबाद तक की खाक छानी, लेकिन तमाम कवायद के बाद वहां पहुंच कर मुनीर ने कहा वह भूल गया कि यहां पर किस घर में उसका ठिकाना था।
विज्ञापन

इस तरह लूट की रकम का कुछ हिस्सा उसने कहां रखा था, इसका पता नहीं चल सका। बाद में मुनीर को वापस अलीगढ़ लाया गया और जेल में दाखिल कर दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस बेहद औपचारिक रवैया विभाग के ही कई जानकारों को अखर रहा है और कई तरह के सवाल वह लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में मुनीर पर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। उनमें से एक मुकदमा थाना बन्ना देवी में रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर इंडस इंड बैंक के 35 लाख रुपये की लूट का भी है। इसी मुकदमे के संबंध में शुक्रवार को थाना बन्ना देवी पुलिस ने सुबह आठ बजे मुनीर को रिमांड पर लिया। चिकित्सा परीक्षण के बाद मुनीर को गाजियाबाद ले जाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि जेल में मुनीर ने बयान दिया था कि रेलवे रोड पर लूट करने के बाद उस रकम का एक हिस्सा गाजियाबाद में छिपा दिया था। इसी की बरामदगी के लिए पुलिस मुनीर को गाजियाबाद के लाल कुआं ले गई।

यहां पर मुनीर पुलिस को कभी इस गली तो कभी उस गली में ले जाता रहा। कई घंटे यूं ही गुजर गए। बाद में मुनीर ने कह दिया अब उसे याद नहीं कि यहां पर उसका ठिकाना कहां था। यहां पर तब से अब तक थोड़ी तब्दीली आ चुकी है। कुछ नए मकान भी बन गए हैं। इसलिए अब उस मकान का याद आना संभव नहीं लगता है। यह सुुनकर पुलिस ने अपना माथा पकड़ लिया। बाद में पुलिस उसे वापस अलीगढ़ ले आयी और शेष रिमांड अवधि का इस्तेमाल करने के लिए पुलिस लाइन लाकर कुछ अन्य मामलों में पूछताछ करने लगी।
लेकिन यह भी बेकार की कवायद साबित हुआ। बाद में पुलिस ने उसे निर्धारित समय बाद सभी प्रक्रिया पूरी करके जेल के सुपुर्द कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed