Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gave checks of Rs 2 lakh each to the deceased dependents

हाथरस हादसा: मृतक आश्रित 12 ग्रामीण व पांच शहरी क्षेत्र के 17 परिवारों को दिए गए चेक, ढांढस बंधाया

Fri, 05 Jul 2024 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:17 PM IST
सार

सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने सारसौल निवासी दूधपाल सिंह लोधी की पत्नी राजकुमारी की मौत पर शासन की ओर से दो लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

विज्ञापन
Gave checks of Rs 2 lakh each to the deceased dependents
चेक देते मंत्री संदीप सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले 17 मृतकों के आश्रितों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। जबकि घायलों को इलाज के लिए पचास-पचास हजार रुपये की मदद की गई। 

विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने सारसौल निवासी दूधपाल सिंह लोधी की पत्नी राजकुमारी की मौत पर शासन की ओर से दो लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। यहां एडीएम पंकज कुमार, एसडीएम विनीत मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सांसद चेक देते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांसद सतीश गौतम, विधायक कोल अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने मृत तारावती पत्नी शंकरलाल सैनी निवासी चंदनिया क्वार्सी और सर्वेश पत्नी हृदेश निवासी नगला महताब देहलीगेट के परिजनों को उनके घर पर पहुंचकर सहायता राशि का चेक सौंपा। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर गडराना निवासी राधेश्याम पुत्र सियाराम, रजनी पत्नी महेश निवासी भदेसी तहसील कोल के परिजनों को सांसद और छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में दो-दो लाख रुपये का चेक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed