फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Future flame ceremony today , will be honored meritorious students

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज, सम्मानित होंगे मेधावी छात्र-छात्राएं

Tue, 14 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Future flame ceremony today , will be honored meritorious students
भ‌व‌िष्‍य ज्‍याो‌‌ति सम्‍मान - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अमर उजाला समाचार पत्र समूह और मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मंगलवार दोपहर तीन बजे से मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवां इगलास के सभागार में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राजमणि यादव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को अमर उजाला की ओर से मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवां तक ले जाने व वापस अलीगढ़ लाने की व्यवस्था की गई है। नुमाइश मैदान के सामने बन्ना देवी थाने के पास और सासनीगेट चौराहा मथुरा रोड के पास से छात्र छात्राओं को बस की सेवाएं मिलेंगी। जिसमें केवल छात्र छात्राएं ही सफर कर सकेंगे उनके अभिभावकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को मंगलवार दोपहर साढे़ बारह बजे तक उक्त स्थानों पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बसें एक बजे वहां से प्रस्थान करेंगी। सिर्फ चयनित छात्र छात्राओं को ही बस में प्रवेश दिया जाएगा। जिनको समारोह में आने की सूचना फोन के माध्यम से सोमवार शाम तक दे दी गई है। चुने गए छात्रों को अपनी मार्कशीट और संबंधित स्कूल कालेज का आईकार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। इस समारोह में वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और एएमयू बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राएं शामिल किए गए हैं। अभिभावकों में इस समारोह को लेकर खासी उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed