फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From today, the offices of AMU will work with 50 percent staff

आज से एएमयू के कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम होगा

Wed, 16 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
From today, the offices of AMU will work with 50 percent staff
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के निर्देशानुसार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कार्यालय 16 जून से 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहेंगे और जो कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान ड्यूटी पर नहीं हैं, वे अपने घरों से काम कर सकेंगे और फोन पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

नोटिस में सभी विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि वह विभाग एवं कार्यालय में परीक्षा संबंधी काम के लिए कम से कम कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाएं। शिक्षक आनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे। नोटिस के अनुसार, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, पानी और बिजली, आवासीय हाल सेवाएं, केंद्रीय आटोमोबाइल कार्यशाला, टेलीफोन विभाग, प्रॉक्टर कार्यालय, कंप्यूटर केंद्र जैसी आवश्यक सेवाएं प्रमुखों के निर्देशानुसार जारी रहेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से नियमित रूप से हाथ धोने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया गया है।
अलीगढ़ से बाहर जाने से पहले इजाजत लेनी होगी
एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को अलीगढ़ से बाहर जाना है तो उन्हें छुट्टी के लिए विधिवत अप्लाई करना होगा। सक्षम प्राधिकारी से अलीगढ़ से बाहर जाने की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट, सीढ़ियों, आंगन और पार्किंग आदि में भीड़ न हो। बैठक जहां तक हो सके आनलाइन हो और परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद हो। उन्होंने कहा कि नियंत्रण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ड्यूटी से छूट दी जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी अपने घरों से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed