फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Friendship via social media; student allegedly raped in hotel

Aligarh News: सोशल मीडिया से दोस्ती, होटल में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 03:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Friendship via social media; student allegedly raped in hotel
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद बुलंदशहर की 15 वर्षीय छात्रा को अलीगढ़ बुलाया गया। महुआखेड़ा क्षेत्र के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डिबाई क्षेत्र निवासी कक्षा आठ की छात्रा की करीब डेढ़ माह पहले बन्नादेवी क्षेत्र के इलियासपुर निवासी सलमान से सोशल मीडिया के जरिये पहचान हुई थी। आरोप है कि बुधवार को सलमान ने उसे क्वार्सी चौराहे पर बुलाया और वहां से ओजोन सिटी रोड स्थित किंग्स होटल ले गया।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया है कि सलमान के जाने के बाद होटल संचालक भोपतपुर गडराना निवासी सुखवीर ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा होटल से निकलकर एक महिला के पास पहुंची। सूचना पर पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह के मुताबिक दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। होटल बंद कराकर लाइसेंस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed