फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fourth death anniversary of Kalyan Singh

कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि: अलीगढ़ में मनाया जाएगा हिंदू गौरव दिवस, अमित शाह-राजनाथ के आने की उम्मीद

Thu, 07 Aug 2025 10:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

लखनऊ में राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम अयोध्या में होना तय हुआ था, लेकिन अब यह कार्यक्रम अलीगढ़ में ही होगा। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेता व आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Fourth death anniversary of Kalyan Singh
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 21 अगस्त को होने वाला कार्यक्रम अब अयोध्या की जगह अलीगढ़ में ही होगा। इसकी तैयारियों के लिए पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके समर्थक जुट गए हैं। 

विज्ञापन


राजवीर सिंह ने बुधवार को बुलंदशहर में विधायक-सांसद, भाजपा नेताओं व अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि संवाद और विचार-विमर्श के पश्चात सभी के सुझावों पर सामूहिक निर्णय लिया गया कि ‘बाबूजी’ की चतुर्थ पुण्यतिथि पर होने वाला ‘हिंदू गौरव दिवस’ अलीगढ़ में मनाया जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 19 जुलाई को लखनऊ में राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम अयोध्या में होना तय हुआ था, लेकिन अब यह कार्यक्रम अलीगढ़ में ही होगा। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेता व आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed