फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four weapons made in defense corridor ready to reach army and police

Defense Corridor: खिलौना बनाने वाले अलीगढ़ में बने असली हथियार, सेना और पुलिस तक जाने को हैं तैयार

Tue, 09 Sep 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 05:19 PM IST
सार

चार ऐसे हथियार तैयार किए गए, जिनमें से तीन हथियार क्रमश: 5.56 बोर की हल्के वजन की राइफल, .9 एमएम बोर का हल्के वजन का पिस्टल, 12 बोर की 10 कारतूस मैगजीन सहित शार्ट गन ट्रायल के लिए भेज दिया गया, जबकि हल्के वजन की .9एमएम बोर कारबाइन जल्द ट्रायल पर भेजे जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Four weapons made in defense corridor ready to reach army and police
डिफेंस कॉरिडोर स्थित हथियार फैक्टरी - फोटो : संवाद

विस्तार

खिलौना (पिस्तौल-रिवाल्वर) तैयार करने वाले अलीगढ़ में बने असली हथियार अब सेना-पुलिस तक जाने को तैयार हैं। विदेशी तकनीक से बने चार हल्के हथियारों में से तीन को ट्रायल के लिए भेज दिया गया है, जबकि चौथा हथियार जल्द ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। ट्रायल में ये अच्छे संकेत मिले हैं कि इन चार हथियारों में से एक .9 एमएम बोर पिस्टल सेना व पुलिस के हाथों में जल्द पहुंचेगा।

विज्ञापन


अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर के प्लाट नंबर 12 व 15 में 88 करोड़ रुपये के निवेश के साथ हथियार उत्पादक फर्म वेरीविन ने फैक्टरी स्थापित की है। अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड वेसिन के साथ करार करके पिछले वर्ष अप्रैल माह में अत्याधुनिक व विदेशी तकनीक से इस इकाई में हथियारों का उत्पादन शुरू हुआ। जिसमें से अब तक आम लोगों के लिए पिस्टल-रिवाल्वर बनाकर बाजार में बेचे जा रहे थे। 
विज्ञापन


साथ-साथ सेना व पुलिस के लिए हथियार आपूर्ति के लिए नई तकनीक पर लगातार प्रयोग हो रहा था। इसी प्रयास में सफलता के साथ इस इकाई से चार ऐसे हथियार तैयार किए गए, जिनमें से तीन हथियार क्रमश: 5.56 बोर की हल्के वजन की राइफल, .9 एमएम बोर का हल्के वजन का पिस्टल, 12 बोर की 10 कारतूस मैगजीन सहित शार्ट गन ट्रायल के लिए भेज दिया गया, जबकि हल्के वजन की .9एमएम बोर कारबाइन जल्द ट्रायल पर भेजे जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी कंपनी ने अलीगढ़ इकाई में आम लोगों के लिए एक नया हथियार .22 बोर पिस्टल बनाया जो काफी डिमांड में है। वहीं उसी बोर में राइफल बनाने जा रहे हैं। सेना व पुलिस बोर के लिए चार नए हथियार बनाए हैं, जिनमें से तीन ट्रायल को पहुंच गए हैं। एक जल्द पहुंच जाएगा। इसमें से एक हथियार पिस्टल की आपूर्ति जल्द हम सेना पुलिस को करेंगे। ऐसे हमारे प्रयास हैं।-मोहित शर्मा, निदेशक वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड

Trending Videos

ये हल्के हथियार जाएंगे सेना-पुलिस को

  • 5.56 बोर की हल्के वजन की राइफल
  • 9 एमएम बोर का हल्के वजन का पिस्टल
  • 12 बोर की 10 कारतूस मैगजीन सहित शार्ट गन
  • .9 एमएम बोर की स्माल मैगजीन गन (कारबाइन)

बदले जा रहे सेना-पुलिस में पुराने हथियार
इस इकाई में हल्के वजन की विदेशी तकनीक आधारित पिस्टल व हल्की कारबाइन को सेना-पुलिस में हथियारों के बदलाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें से पिस्टल की सेना व पुलिस में आपूर्ति को लेकर कंपनी प्रबंधन को बहुत अच्छे संकेत हैं।

आमजन में 14 राउंड पिस्टल की खूब डिमांड
इस कंपनी में अब तक .32 बोर की रिवाल्वर-पिस्टल बनाए जा रहे हैं। साथ में पिछले वर्ष ही नई तकनीक के साथ .22 बोर की 14 राउंड का नया पिस्टल लॉंच किया गया। यह नई तकनीक के साथ बना पिस्टल आमजन में खूब पसंद किया जा रहा। यूपी में चूंकि लाइसेंस कम बन रहे हैं। इसलिए यहां से प्रतिमाह 500 से अधिक पिस्टल मणिपुर व अन्य राज्यों में खूब जा रहे हैं। वहीं जल्द आम लोगों के लिए .22 बोर में 25 राउंड की नई राइफल भी बाजार में लांच करने की योजना है।

अमेरिकी टैरिफ में फंसे 35 करोड़ के ऑर्डर
इस कंपनी ने भारत में सेना-पुलिस के लिए .9 एमएम बोर का हल्के वजन का जो पिस्टल बनाया है। ट्रायल में पास होने के बाद उसका अमेरिका से 10 हजार पिस्टल का करीब 35 करोड़ का ऑर्डर मिला था। कंपनी में बनने जा रहा था। मगर टैरिफ के झमेले के कारण ऑर्डर रोकना पड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed