{"_id":"6a3aecd5f377b6248008cae6","slug":"four-vehicles-impounded-for-ferrying-passengers-without-permits-three-challaned-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102916-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिना परमिट सवारियां ढो रहे चार वाहन सीज, तीन के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिना परमिट सवारियां ढो रहे चार वाहन सीज, तीन के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकराबाद के पनैठी-गंगीरी रोड पर पिलखना पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट सवारियां ढो रहे सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सहायक परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार माथुर ने बताया कि यह कार्रवाई निजी बस यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर गिर्राज सिंह द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई। चेकिंग के दौरान निजी बसों के निर्धारित रूट पर अवैध रूप से सवारियां बैठाकर संचालित किए जा रहे सात वाहन पकड़े गए।
उन्होंने बताया कि इनमें से चार वाहनों को सीज कर थाने भिजवा दिया गया, जबकि तीन वाहनों के चालान किए गए हैं। एआरटीओ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।