फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Foundation stone of stadium will be started in Ghaznipur, placement center will start

गजनीपुर में स्टेडियम का शिलान्यास, शुरू होगा प्लेसमेंट सेंटर

Mon, 05 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of stadium will be started in Ghaznipur, placement center will start
जिले को एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास रविवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने किया। यह स्टेडियम कोल विधानसभा क्षेत्र में गांव धनीपुर हवाई पट्टी से सटे गांव गजनीपुर में बनकर तैयार हो रहा है। विधायक निधि से एक करोड़ की लागत से दस एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हो रहे इस स्टेडियम में भविष्य में पुलिस-सेना भरती प्लेसमेंट सेंटर बनाने की योजना पर जिला प्रशासन के सहयोग से काम हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने स्टेडियम के शिलान्यास पर कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कोल क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल पाराशर द्वारा अपनी विधायक निधि से यह स्टेडियम मंजूर कराया था। जिसकी बाउंड्रीवाल बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

बाकी प्लेटफार्म व अन्य काम चल रहा है। रविवार को प्रभारी मंत्री ने इसका शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। यहां सेवानिवृत्त पुलिस व सेना के अधिकारियों की मदद लेकर यहां पुलिस-सेना का ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेंटर शुरू कराया जाएगा। जिसका लाभ जिले के युवाओं को मिलेगा। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्योराज सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव, भूपेश बघेल, अशोक कुमार, राधेश्याम सिंह, वर्षा गौड़, कुशल पाल, प्रबल प्रताप सिंह, केके शर्मा, श्योवीर सिंह, सत्यकांत भारद्वाज, रविराज सक्सेना, पॉल साहब, पीपी शर्मा, अजय शर्मा, एन डी कौशल आदि थे।

जिपं अध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंचे प्रभारी मंत्री
जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा गजनीपुर में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जीटी रोड धनीपुर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने खुद जिला पंचायत अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, विधायक अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed