फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former SP MLA questioned Kasganj encounter in Aligarh

सपा के पूर्व विधायक ने कासगंज एनकाउंटर पर उठाए सवाल, चंबल के डाकुओं से की यूपी पुलिस की तुलना

Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former SP MLA questioned Kasganj encounter in Aligarh
कासगंज कांड: मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कासगंज पुलिसकर्मी हत्याकांड के बाद हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यूपी पुलिस की चंबल के डाकुओं से तुलना कर डाली। उन्होंने कहा कि हत्या के बदले हत्या पुलिस करेगी तो डाकू और पुलिस में क्या अंतर रह गया। पूर्व विधायक ने कहा कि आरोपी की सजा उसके भाई को देकर एनकाउंटर किया गया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही देवेंद्र जसावत की हत्या करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी का नाम एलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया है। जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन


आरोपी एलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश की जा रही है। एलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह (नगला गबे, किशनी, मैनपुरी) और सिपाही देवेंद्र जसावत ( नगला बिंदू, डौकी, आगरा)  पर शराब माफिया ने मंगलवार शाम को हमला कर दिया था। 

उनकी घेरकर पिटाई की गई थी। उनकी वर्दी उतरवा दी थी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा गया था। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां सिपाही की मौत हो गई। दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।

कासगंज कांड..बदले में पुलिस कार्रवाई से परिवार संतुष्ट
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात शराब माफिया के हमले में जख्मी दरोगा अशोक कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है। यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती दरोगा की तीमारदारी के लिए उसका परिवार भी पहुंच गया है। दिन में कमिश्नर व एसएसपी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दरोगा का हाल जाना और परिवार से बात की। इस दौरान परिवार ने बदले में बुधवार सुबह हुई पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed