फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA and former mayor summoned in court

Aligarh News: पूर्व विधायक और पूर्व मेयर कोर्ट में तलब, 21 नवंबर को होगी सुनवाई, यह है मामला

Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
सार

भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ की ओर से दायर अर्जी में कहा गया कि 12 दिसंबर 2017 को कृष्णांजलि नाट्यशाला में नवनिर्वाचित बसपा के मेयर मो.फुरकान का मेयर पद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें बसपा पार्षदों ने नियमानुसार वंदेमातरम का गान करने के बजाय धार्मिक नारे लगाए।

विज्ञापन
Former MLA and former mayor summoned in court
फुरकान शपथ लेते हुए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेयर पद के शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम का गान करने के बजाय धार्मिक नारेबाजी करने और इसके बाद टीका टिप्पणी मामले में न्यायालय ने संज्ञान लिया है। भाजपा नेता की ओर से दायर अर्जी पर एमपीएमएल विशेष न्यायालय ने पूर्व मेयर, पूर्व विधायक आदि नेताओं के खिलाफ समन जारी करते हुए तलब किया है।

विज्ञापन


ये अर्जी भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ की ओर से दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि 12 दिसंबर 2017 को कृष्णांजलि नाट्यशाला में नवनिर्वाचित बसपा के मेयर मो.फुरकान का मेयर पद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें बसपा पार्षदों ने नियमानुसार वंदेमातरम का गान करने के बजाय धार्मिक नारे लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान हुए विवाद के बाद सभी लोग पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व विधायक चौ.महेंद्र सिंह, मेयर मो.फुरकान, बसपा नेता अशोक सिंह, सूरज सिंह, पार्षद मुर्शरफ आदि मेयर मो.फुरकान के आवास पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भाजपा के प्रति टीका टिप्पणी की। जिसमें पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने तो बहुत भला बुरा कहा। इस मामले में दायर अर्जी पर एमपीएमएलए मामलों के न्यायाधीश संदीप की अदालत ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए 21 नवंबर अगली तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed