{"_id":"5f5d34148ebc3e6df9366a5e","slug":"former-councilor-clashed-with-assistant-municipal-commissioner-for-removal-of-illegal-possession-city-office-news-ali2436665118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने पर सहायक नगर आयुक्त से भिड़े पूर्व पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाने पर सहायक नगर आयुक्त से भिड़े पूर्व पार्षद
विज्ञापन
जमालपुर में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी।
- फोटो : CITY OFFICE
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम की टीम 20 साल पुराने अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर 14 फुट की गलियों के अंदर भी प्रवेश कर गई। गलियों में 125 से अधिक नालों के ऊपर स्लैब को तोड़ा गया। इस दौरान पूर्व पार्षद की नगर निगम अधिकारियों से जमकर नोकझोंक भी हुई लेकिन अभियान जारी रहा।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी फोन पर अभियान की पल-पल की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सड़क की पटरी और अनूपशहर रोड फ्लाईओवर के नीचे बिल्डिंग मैटेरियल रखकर व्यापार करने वालों पर जुर्माना किया गया। भवन निर्माण सामग्री जब्त की गई। नगर निगम ने जमालपुर पुल के नीचे पुरानी रेलवे क्रासिंग से लेकर संबुल नर्सिंग होम वाली गली तक अभियान चलाया। नाले पर डाली गई स्लैब तोड़ दी गई । टीन शेड डालकर फुटपाथ पर किया गया कब्जा हटाया। जमालपुर पुल के नीचे खुले में बिना अनुमति सीएनडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट रखने, हमदर्द नगर गली में नाली के ऊपर स्लैब डाल कर जल निकासी अवरुद्ध करने को लेकर पूर्व पार्षद गुलफाम की सहायक नगर आयुक्त से नोकझोंक हुई।
सहायक नगर आयुक्त ने कहा कानून सभी के लिए एक समान है। जेसीबी मशीन से पूर्व पार्षद द्वारा नाली के ऊपर डाले गए स्लैब को तोड़ा गया और भविष्य के लिए पुल के नीचे सीएनडी वेस्ट न डालने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान कुछ भवन स्वामियों द्वारा सड़क पर इंटरलॉकिंग ब्रिक्स लगाकर अवैध रूप से स्लैब डालने और उसे तोड़ने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवकुमार और सह जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने अभियान को लाइव देखा
अस्पताल से नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अभियान पर नजर रखी। जमालपुर अभियान को हास्पिटल में लाइव देखा। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि के बाद भी लोग स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाते तो उन पर कार्रवाई की जाए। कहा कि वह भले ही अस्पताल में हैं लेकिन कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। -राज बहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त।