फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Forest workers who came to stop illegal felling of trees misbehaved

Aligarh News: पेड़ों का अवैध कटान रुकवाने पहुंचे वन कर्मियों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
सार

वनरक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने पेड़ों को बिना अनुमति कटवाने का ठेका लिया था। जब टीम रुकवाने पहुंची तो जनप्रतिनिधि नियमों की अनदेखी कर वह टीम से चुपचाप लौट जाने की कहते हुए विरोध करने लगे। उन्हीं की शह पर लकड़ी माफिया गुट हमलावर हो गया।

विज्ञापन
Forest workers who came to stop illegal felling of trees misbehaved
पुलिस द्वारा बरामद किया गया टैंकर - फोटो : संवाद

विस्तार

कलाई क्षेत्र के मीरपुर नगला बंजारा में बिना अनुमति सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से लकड़ी माफिया गुट ने अभद्रता कर डाली। ममाला मारपीट तक पहुंचता इससे पूर्व वन कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर चार लोगों को मौके से गिरफ्तार करा दिया।

विज्ञापन


हरदुआगंज क्षेत्र के वनरक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव मीरपुर में सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। वह वन दारोगा संजय कुमार व वन रक्षक धमेंद्र कुमार व विनय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मीरपुर के बॉबी व देवा पुत्र जीवाराम के खेत से ठेकेदार रविंद्र कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी हशुपुरा हापुड़, अंकुश कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह व संजय कुमार पुत्र रमेश निवासी खिटकारी हरदुआगंज, संजय सिंह पुत्र दानवीर निवासी अनूपशहर, बुलंदशहर सागौन के 40 पेड़ काटकर गाड़ी में लाद रहे थे।
विज्ञापन


वनरक्षक के मुताबिक उनसे पेड़ काटे जाने का अनुमति पत्र मांगा तो आरोपी दबंगई दिखाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके से लकड़ी भरा लोडर, एक कार व एक बाइक जब्त करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वनरक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पर पेड़ कटान का लगा आरोप.
वनरक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने पेड़ों को बिना अनुमति कटवाने का ठेका लिया था। जब टीम रुकवाने पहुंची तो जनप्रतिनिधि नियमों की अनदेखी कर वह टीम से चुपचाप लौट जाने की कहते हुए विरोध करने लगे। उन्हीं की शह पर लकड़ी माफिया गुट हमलावर हो गया। मौके पर पुलिस न पहुंचती तो आरोपी टीम के साथ मारपीट कर सकते थे। वहीं सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि आरोपियों को छुड़ाने के लिए शुक्रवार को दिनभर थाने पर डेरा डाले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed