{"_id":"685468e9e69e79ed670daf6e","slug":"forest-workers-chased-after-stopping-tractor-trolley-loaded-with-wood-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101698-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर वनकर्मियों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर वनकर्मियों को दौड़ाया
विज्ञापन
क्षेत्र के पिलखना-कौड़ियागंज मार्ग पर बुधवार दोपहर चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों ने दो वन कर्मचारियों को गाली-गलौज कर डंडा लेकर दौड़ा दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अकराबाद क्षेत्र में कार्यरत वन रक्षक अंकित कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने साथी वन्यकर्मी हेम सिंह के साथ जा रहा था। रास्ते में कौड़ियागंज की ओर आ रही नीम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को आता देखकर चालक को रोका और लकड़ी काटने से संबंधित कागज दिखाने को कहा। इस पर वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर डंडे लेकर दोनों लोग हमलावर हो गए। इस पर उन्होंने इधर-उधर भागकर अपने को बचाया। बाद में वह लोग लकड़ी से लदी ट्रॉली को कौड़ियागंज में छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित वन कर्मी की तहरीर पर दो आरोपी असद निवासी कौड़ियागंज एवं खालिद निवासी तरफरा हाथरस के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, वनकर्मियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।