फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Force deployed in Rorawar, case against Mutavalli for trying to disturb harmony

अलीगढ़: रोरावर में फोर्स तैनात, मुतवल्ली पर सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश का मुकदमा

Sun, 19 Feb 2023 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Force deployed in Rorawar, case against Mutavalli for trying to disturb harmony
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के रोरावर शमशान के रास्ते पर कब्रिस्तान की दीवार लगाने को लेकर उपजे विवाद के बाद शनिवार को पूरी तरह शांति रही। हालांकि मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात है। वहीं मुतवल्ली पर सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी माहौल पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को इस विवादित स्थल पर बाउंड्री लगने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा नेता ब्रजेश कंटक, अतुल राजाजी आदि पहुंच गए थे। वहां पुलिस भी पहुंची और निर्माण रुकवा दिया। इस मामले में ब्रजेश कंटक की ओर से तहरीर दी गई कि जानबूझकर शहर का सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश की गई है। यहां विरोध करने पर धमकाने व हमलावर होने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार मौके पर नजर रखी जा रही है। निर्माण तब तक नहीं होने दिया जाएगा, जब तक प्रशासनिक स्तर से अनुमति नहीं होगी। इधर, इस मामले में भाजपा अपने तर्क पर अडिग है कि जब 1999 में समझौता हुआ। उसके बाद भी 33 से 45 फिट चौड़ी सड़क के सहारे बाउंड्री क्यों की जा रही है। इसी विवाद में 2003 में सांप्रदायिक घटना हुई थी। जिसमें शहर में कफ्र्यू तक लगा था। वहीं मुतवल्ली मुईन का कहना है कि वे रास्ते पर बाउंड्री नहीं लगा रहे, बल्कि कब्रिस्तान की बाउंड्री वक्फ संपत्ति में लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed