फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For the first time in history, the woman's claim for the post of president

इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए महिला का दावा

Fri, 15 Dec 2017 01:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 15 Dec 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
For the first time in history, the woman's claim for the post of president
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करती सुमन शर्मा । - फोटो : Amar Ujala
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कालीचरण शर्मा और सुमन शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। इसी के साथ अलीगढ़ बार के इतिहास में पहली बार कोई महिला अधिवक्ता अध्यक्ष पद के लिए खड़ी हुई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि अब अध्यक्ष पद के लिए कालीचरन शर्मा, सुमन शर्मा, राजेंद्र सिंह और बलवीर सिंह मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विशेष कुमार शर्मा और संदीप जैन ने दावेदारी की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार शर्मा, मिर्जा अनीस बेग दावेदार हैं।
विज्ञापन


महासचिव पद के लिए अनूप कुमार कौशिक, हरेंद्र सिंह चौहान, राम अवतार सिंह ने दावा ठोका है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार और अंशुमन गौतम ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए गोपाल जादौन, कौशल कुमार, योगेश कुमार शर्मा,  ब्रजेश कुमार बघेल आए आए  हैं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय  पद के लिए सिर्फ विनोद कुमार मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए मंगेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद बघेल मैदान में आए हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए राकेश कुमार वार्ष्णेय, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर कुमार शर्मा भट्ट, मुकेश कुमार चौधरी उर्फ मुकेश ठेनुआ, इमरान खान पप्पू, मेघराज सिंह तोमर हैं। जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए देवेश गौतम, झरना चटर्जी, अब्दुल वाहिद खान, नरेंद्र कुमार वशिष्ठ, आकाश मित्तल आगे आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed