{"_id":"617bfc0c41f9a074de51b9a9","slug":"for-not-paying-extortion-young-man-was-beaten-up-on-road-opened-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रंगदारी नहीं देने पर युवक को बीच सड़क पर पीटा, जान बचाकर भागा तो कर दिया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रंगदारी नहीं देने पर युवक को बीच सड़क पर पीटा, जान बचाकर भागा तो कर दिया फायर
Fri, 29 Oct 2021 07:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:20 PM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने घर से निकल कर जा रहा था, तभी इसी दौरान बाइक पर सलमान नाम का युवक आया और जबरन उससे पैसे वसूलने लगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में वारदात कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में शुक्रवार को दबंगई की तस्वीरें सामने आई हैं। चौथ नहीं देने पर युवक को बीच सड़क पर पीटा। जान बचाकर भाग रहे युवक पर फायर भी कर दिया।
विज्ञापन
क्वार्सी इलाके में कबाड़े का काम करने वाले अमन नामक युवक ने सलमान नाम के व्यक्ति पर जबरन चौथ वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने घर से निकल कर जा रहा था, तभी इसी दौरान बाइक पर सलमान नाम का युवक आया और जबरन उससे पैसे वसूलने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जान बचाकर भाग रहे युवक पर फायर कर दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।