Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Footage of practical examinations will be kept secure for three months

Aligarh News: तीन महीने तक सुरक्षित रहेगी प्रैक्टिकल परीक्षा के फुटेज

Wed, 25 Nov 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Footage of practical examinations will be kept secure for three months
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से होंगी। यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। तीन महीने तक प्रैक्टिकल परीक्षा के फुटेज सुरक्षित रहेंगे। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल में दूसरे चरण के तहत 20 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करानी होंगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों को परीक्षा आयोजन की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि परिषद की ओर से मांगे जाने पर उसे उपलब्ध कराया जा सके। परीक्षकों की नियुक्ति और अन्य आवश्यक जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। यह रिकॉर्डिंग तीन महीने तक सुरक्षित रहेगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है। रिकॉर्डिंग रखने की सुविधा विद्यालयों के पास पहले से ही है।


एक जनवरी से ऑनलाइन अंक होंगे अपलोड
हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा के अंक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट एक जनवरी 2027 से सक्रिय हो जाएगी।




दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल
बोर्ड ने विद्यालयों में होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है। कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होंगी। दोनों कक्षाओं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी। कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में विद्यालय स्तर पर होंगी। इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed