फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Food Department takes action following teenager's death; collects paneer samples.

Aligarh News: किशोर की मौत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, पनीर के नमूने लिए

Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Food Department takes action following teenager's death; collects paneer samples.
चंडौस कस्बे की एक दुकान से पनीर के सेंपल लेती टीम। - फोटो : samvad
जिम से लौट रहे 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। रविवार शाम को कस्बे के पैठ बाजार स्थित दुकानों से पनीर के नमूने भरे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण और आशीष गंगवार ने बताया है कि बाजार के पास दो दुकानों से पनीर के चार-चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कस्बे में खलबली मच गई। कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए और मिठाई की अधिकांश दुकानें भी बंद हो गईं। अधिकारियों ने उस दुकान की भी जानकारी जुटाई, जहां से किशोर द्वारा पनीर खरीदने की बात सामने आई है, हालांकि वह दुकान बंद मिलीं। रविवार को विनय का पैतृक गांव उटवारा में अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिम से लौटते समय बिगड़ी थी किशोर की तबीयत
शनिवार शाम कस्बे की टीचर कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र विनय कुमार जिम से लौटते समय पैंठ बाजार से पनीर खरीदकर खाया था। इसके बाद उसने ठंडा पानी पिया और घर के लिए साइकिल से रवाना हो गया। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट का इंतजार
किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फूड प्वाइजनिंग और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और खाद्य विभाग अब पोस्टमार्टम तथा खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed