{"_id":"647ca3d89eb5fb0ce5070c98","slug":"flood-control-room-will-operate-24-hours-till-october-31-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 31 अक्टूबर तक 24 घंटे संचालित होगा बाढ़ कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 31 अक्टूबर तक 24 घंटे संचालित होगा बाढ़ कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी
Sun, 04 Jun 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 08:16 PM IST
सार
बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में तीन पालियों में कार्मिकों की तैनाती कर दी गयी है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों द्वारा दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से प्राप्त शिकायत व सुझावों को रजिस्टर में अंकित कर सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाढ़ समन्वय अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता नरौरा खण्ड निचली गंगा नहर भरत राम ने बताया कि 1 जून से 31 अक्टूबर तक बाढ़ सम्बन्धी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, नरौरा खण्ड, निचली गंगा नहर-25 लाल डिग्गी में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया। कंट्रोल रूम तीन पालियों में 24 घंटे संचालित होगा।
विज्ञापन
सहायक अभियन्ता-द्वितीय नरौरा खण्ड निचली गंगा नहर अरूण सचदेव को बाढ़ कन्ट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जिनसे 9871370055 पर संपर्क किया जा सकता है। अवर अभियन्ता नरौरा खण्ड निचली गंगा नहर को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जिनसे 9456606337 पर जानकारी दी जाती है। बाढ़ कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 7818832408 पर आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में तीन पालियों में कार्मिकों की तैनाती कर दी गयी है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों द्वारा दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से प्राप्त शिकायत व सुझावों को रजिस्टर में अंकित कर सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन