फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five women cut peaks, panic

पांच महिलाओं की चोटियां कटीं, दहशत

Fri, 04 Aug 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 04 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five women cut peaks, panic
नगीना देवी - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ में लगातार दूसरे दिन चार महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आए, जिसके बाद महिलाओं में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में हसीना बेगम पत्नी यूनुस खां की अपने घर पर ही परचून की छोटी सी दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान के बाहर सो रही थीं। हसीना बेगम के अनुसार जब उनकी आंख खुली तो एक कुत्ता उनके निकट से गुजरा, लेकिन वह कहां गायब हो गया, पता नहीं चला। वहीं पर उनकी चोटी के बाल कटे पड़े थे। उनकी चीख सुनकर आसपास की महिलाएं जुट गईं। इसे तंत्र-मंत्र की क्रिया मानकर गांव की महिलाएं घरों के मुख्य द्वार पर मेहंदी और हल्दी के थप्पे लगा रही हैं।

बलुआपुर में कटी युवती की चोटी
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बलुआपुर में भी एक युवती के चोटी के बाल कटने की खबर गुरुवार को फैल गई। गांव के निवासी ओमप्रकाश की शादीशुदा बेटी रामा (25) के चोटी के बाल किसी ने काट दिए।
विज्ञापन


हालांकि रामा का कहना था कि वह सहेलियों के साथ घर के बाहर थी। घर लौटी तो उसके चोटी के बाल थोड़े से कटे थे। किसी सहेली ने मजाक किया होगा। चोटी काटने की बातें महज अफवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांदक की महिलाओं ने एलआईयू से की पूछताछ
बुधवार को मांदक गांव में जिन दो महिलाओं की चोटी कटने की बात सामने आई थी, गुरुवार को उनसे एलआईयू ने पूछताछ की। एलआईयू के अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों महिलाओं से अलग-अलग बात कर यह जानने का प्रयास किया कि वास्तव में उनके साथ क्या हुआ था।

चोटी काटने के शक में मंदबुद्धि महिला को भीड़ ने पीटा
चोटी काटने की घटनाओं में शामिल होने के शक में गुरुवार को लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया और बंधक बना लिया। पूछताछ के दौरान लोगों ने महिला की पिटाई भी की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दो दिनों से अलीगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की चोटी कटने की खबरों से लोगों में दहशत है। एक संदिग्ध महिला का फोटो दो-तीन दिन से व्हाट्स एप पर वायरल हो रहा है, जिसे चोटी काटने वाली बताया जा रहा है। इसी आशंका में खैर के टेटीगांव बस स्टैंड पर घूम रही एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया।

उनका कहना था कि वायरल फोटो से महिला का चेहरा मिल रहा है। सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपीआरए डा. यशवीर सिंह, सीओ तेजवीर सिंह, एलआईयू सीओ एससी पांडेय, एलआईयू इंस्पेक्टर नीलम कोतवाली पहुंच गए। महिला से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम तक न बता सकी।

एसएसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिला मंदबुद्धि लग रही थी। पूछताछ में कोई सत्यता नहीं लगी, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। मांदक जट्टारी में चोटी कटने की घटना की फोरेंसिक जांच कराकर सत्यता परखी जायेगी।

अतरौली में भी चोटी काटने की दहशत 
हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आगरा और मथुरा के बाद अलीगढ़ में चोटी कटने के मामले सामने आने की दहशत अतरौली तक पहुंच गई है। गांव-गांव लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर चोटी कटने के मामले की जानकारी ले रहे हैं। महिलाएं रात में बंद कमरे में सो रही हैं। हालांकि अतरौली में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।

नरवारी में भी कटी महिला की चोटी
थाना क्षेत्र के गांव नरवारी में बुधवार रात एक महिला की चोटी कटने की खबर चर्चा का विषय बन गई। केला देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू रचना और बेटी सीमा घर के चौक में सो रही थीं। तड़के करीब तीन बजे रचना ने सीमा को जगाया और कहा कि उसके पीछे कोई खड़ा है। सीमा ने पीछे देखा तो कोई नजर नहीं आया। रचना घबड़ा रही थी। सीमा ने धैर्य बंधाते हुए रचना के सिर पर हाथ फेरा तो सिर के बाल कटे हुए थे। दोनों दहशत में आ गईं। रचना बेहोश हो गई। चर्चा है कि कुछ देर बाद ग्रामीणों को सूचना मिली की श्मशान में शृंगार का सामान व चाकू के अलावा कई चीजें पड़ी हैं। इसी गांव में एक दिन पहले साजिदा पत्नी साजिद के साथ भी ऐसी ही घटना घट चुकी है।

चोटी कटी देखकर बेहोश हुई युवती
गांव सहजपुरा निवासी चंद्रपाल सिंह की करीब 27 वर्षीय बेटी नगीना देवी बुधवार को मायके आई थी। गुरुवार शाम करीब आठ बजे वह अपनी छत पर स्थित कमरे से जीने के रास्ते नीचे उतर रही थी। उसी समय नगीना देवी की चोटी कटकर गिर गई। उसने चोटी कटी देखी, तो वह बेहोश हो गई। परिजनों ने चेहरे पर पानी के छींटे मारे तब उसे होश आया। पूरे गांव में यह खबर फैल गई। इससे महिलाएं दहशत में आ गईं।

बिल्ली भागती देखी और कट गई चोटी
गुरुवार शाम बन्ना देवी के नगरिया इलियासपुर में घर में चटनी बट रही युवती की चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। होश आने पर युवती ने बस इतना ही बताया कि उसने बिल्ली भागते हुए देखी थी, जिसके बाद उसे पता चला कि चोटी कट गई है।

इलियासपुर नगरिया निवासी दलित मजदूर हरीशचंद्र व उसकी पत्नी घेर पर गए हुए थे। बेटा सुनील पंप पर नौकरी करने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पर बड़ी बेटी मीनू दरवाजे पर गई थी, जबकि छोटी 18 वर्षीय रीना आंगन में सिल बट्टा पर चटनी बना रही थी।


इसी दौरान रीना की चोटी कट गई। कुछ देर बाद मीनू ने रीना को बेहोश देखा, तो उसने शोर मचाया। 45 मिनट बाद रीना को होश आया। कटे हुए बाल पास ही पड़े हुए थे। मौके पर पहुंचे सारसौल चौकी इंचार्ज भूदेव प्रसाद का कहना था कि अभी वह कुछ नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed