फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five thousand civil defence soldiers deployed in aligarh

महानगर में तैनात होंगे सिविल डिफेंस के पांच हजार जवान

Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five thousand civil defence soldiers deployed in aligarh
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अलीगढ़ में भी सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के जवान तैनात होंगे, जो विशेष परिस्थितियों महामारी, आपदा, आगजनी, सार्वजनिक सुरक्षा व जागरूकता अभियानों में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंगे। शहरी सीमा क्षेत्र में इन जवानों को तैनात किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसका मसौदा तैयार किया है। अगले माह से होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा कल्याण केंद्र के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। जवानों को गुजारा भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के कार्यालय में हुई बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग, आगरा के उप नियंत्रक जसवंत सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता, सहायक उप नियंत्रक नरेश शर्मा, भंडार अधीक्षक-2 दीपक कुमार त्रिपाठी, ड्राफ्टमैन कमल कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी शिरीष कुमार ने भाग लिया। उप नियंत्रक जसवंत सिंह ने बताया कि अलीगढ़ शहरी क्षेत्र में सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया जाएगा। ये जवान महामारी, आपदा, आगजनी, सार्वजनिक सुरक्षा, जागरूकता अभियानों में सहयोग करेंगे। शहरी क्षेत्र की आबादी के हिसाब से करीब पांच हजार जवानों को नियुक्त किया जाएगा। नियुक्ति में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा कल्याण केंद्र के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। 15 से 40 वर्ष इनकी उम्र निर्धारित की गई है। इनको गुजारा भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान में आबादी 874408 है। योजना के मुताबिक यहां पर एक चीफ वार्डन तैनात किया जाएगा। 20 हजार की आबादी के हिसाब से एक वार्डन तैनात किया जाएगा। इनके अधिकार क्षेत्र में 17 अन्य वार्डन रहेंगे। प्रति दो लाख की आबादी पर एक डिवीजन होगी। प्रत्येक डिवीजन में एक वार्डन होगा। इनके अधिकार में 184 डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन और संदेश वार्डन रहेंगे। प्रत्येक डिवीजन में एक हजार फायर फाइटर तैनात किए जाएंगे। 200 प्राथमिक चिकित्सा सदस्य तैनात किए जाएंगे। अगले माह से इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती के बाद इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तैनाती दी जाएगी। शासन से तय मानदेय भी दिया जाएगा। एडीएम सिटी ने बताया कि सिविल डिफेंस के जवान विशेष परिस्थितियों में पुलिस और प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। यह अच्छी योजना है। इससे जुड़ने वाले युवाओं के भीतर देश, समाज के लिए कुछ करने की ललक जागेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed