{"_id":"6ae65f493d0443a65107506d","slug":"students-at-rmpu-will-now-study-the-language-and-culture-of-braj-aligarh-news-c-2-gur1004-1102456-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब आरएमपीयू में छात्र पढ़ेंगे ब्रज की भाषा और संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब आरएमपीयू में छात्र पढ़ेंगे ब्रज की भाषा और संस्कृति
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
ब्रज की भाषा, साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) पहल करने जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र से विश्वविद्यालय में ब्रज कोर्स शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों को ब्रज की भाषा, साहित्य, लोकसंस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत का व्यवस्थित अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
अब तक जो ब्रज की पहचान लोकगीतों, लोकपरंपराओं, साहित्य और सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित रही है, उसे विश्वविद्यालयी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी है। ब्रज क्षेत्र अपनी विशिष्ट भाषा, साहित्यिक परंपरा, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है।
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी इस भूमि की भाषा और परंपराओं ने सदियों से साहित्य और लोकजीवन को समृद्ध किया है। कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि ब्रज कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को इस विरासत को अकादमिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिलेगा।