{"_id":"5fecbf618ebc3e40fb198505","slug":"five-people-on-radar-in-babri-mandi-case-city-office-news-ali252451058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मंडी प्रकरण में पांच लोग रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मंडी प्रकरण में पांच लोग रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मंडी प्रकरण में दो समुदायों के बीच कानूनी कार्रवाई को लेकर खींचतान और बगावत बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की ओर से काफी लोग लामबंद हो रहे हैं, जिन्होंने 251 सदस्यों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम देकर खलबली मचा दी है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है और इसके पीछे के पांच लोगाें को रडार पर लेकर उनकी हर गतिविधि की निगरानी कराई जा रही है।
इस मामले में विनय पक्ष से उसकी जमानत मंजूर कराने और आरोपी तारिक पक्ष से नामजद तीन लोगों की गिरफ्तारी कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी सियासी घमासान के बीच फंसी पुलिस की मानें तो पांच लोग ऐसे हैं, जो पूरे बाबरी मंडी इलाके में इस मामले में रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। मसला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने का अप्रत्यक्ष प्रयास कर रहे हैं।
ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा चुका है, उनकी गतिविधियों की निगरानी हो रही है। उसके बाद पुलिस अपने नियमानुसार कार्रवाई करेगी। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार का कहना है कि इस प्रकरण को बेवजह तूल देने के मामले में पांच लोगों को रडार पर रखा गया है। इनके मोबाइल व सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच हो रही है। पाबंद करने की कार्रवाई भी हमल में लाई जा सकती है। संदिग्ध लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।