फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five new cases registered for defrauding insurance companies

Aligarh News: बीमा कंपनियों को चूना लगाने के पांच नए मामले दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Five new cases registered for defrauding insurance companies
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सड़क हादसों के नाम पर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का मुआवजा हासिल करने के कथित फर्जीवाड़े की जांच में नए मामले सामने आए हैं। बीमा कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर बन्ना देवी थाने में पांच और मामले दर्ज किए गए हैं। क्वार्सी पुलिस पहले ही गिरोह के सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन



जांच में देव हॉस्पिटल और महादेव हॉस्पिटल के जरिये कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के मुताबिक गिरोह पर मामूली विवाद या ऐसे सड़क हादसों में भी लोगों को घायल दिखाकर मुआवजे के लिए दावा दाखिल कराने का आरोप है, जिनमें संबंधित व्यक्तियों को चोट नहीं लगी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि हादसे के दिन ही देव हॉस्पिटल के लेटरहेड पर हाथ से लिखी इंजरी रिपोर्ट तैयार कराई जाती थी। इसके बाद मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे के लिए वाद दायर किया जाता था। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के जांच अधिकारी जीवन पाल डांगी की तहरीर पर दर्ज केस में अस्पताल संचालक सुकुमार यादव की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री की रिपोर्ट के मुताबिक सुकुमार यादव का कथित मेडिकल पंजीकरण नंबर 1952 यूपी मेडिकल काउंसिल के रिकॉर्ड में नहीं मिला। रिपोर्ट में उसकी एमबीबीएस डिग्री पर भी सवाल उठाए गए हैं। बुलंदशहर पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर है।

सामने आए अलग-अलग आरोप

वसुधा सिंह के मामले में कार की टक्कर के बाद चोट न मिलने के बावजूद मेडिकल रिपोर्ट बनवाने का आरोप है। अकराबाद के जफरुद्दीन से जुड़े हादसे में अजय और ईशान को भी घायल दिखाया गया। हरदुआगंज के प्रेम कुमार के कैंटर हादसे में टीटू और लोकेश के घायल होने पर सवाल उठे।


क्वार्सी के अनीश के मामले में सूर्यकांत और सुभाष ने चोट न लगने की बात स्वीकार करने की बात जांच में सामने आई। वहीं, अतरौली में ई-रिक्शा हादसे में मुकेश की मौत के बाद साथ बैठे शिव कुमार को चोट न होने के बावजूद मेडिकल रिपोर्ट बनवाने का आरोप है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस इन मामलों में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और मुआवजे के दावों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed